सीधी जिले में बिना अनुमति वन और कृषि भूमि पर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन, विभागों की निष्क्रियता से पर्यावरण नुकसान, पीएम आवास के नाम पर दुरुपयोग, पेड़ों की कटाई और भूमि क्षरण गंभीर चिंता
रीवा संभाग में 53 हजार हेक्टेयर से अधिक वन भूमि पर अतिक्रमण हो चुका है, जिसमें से 20 हजार हेक्टेयर पर शासन ने वनाधिकार पट्टे दे दिए हैं। सिंगरौली में सर्वाधिक कब्जे की स्थिति है। माफिया जंगल काटकर खेत बना रहे हैं, जिससे वन रकबा लगातार घटता जा रहा है। वन विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।














